चरथावल। नगर पंचायत के वार्ड-12 के सभासद अनिल कश्यप ने लोगों के साथ वार्ड की सड़कों पर झाडू़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने महाब्रह्मणान में सड़क की सफाई की और नाली किनारे गंदगी के ढेर साफ किए। नगर में चलाए जा रहे स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के लिए टीम गठित की गई है। जो कस्बे में विशेष अभियान चलाकर लोगों में चेतना जगा रही है। फिलहाल इस वार्ड में पांच दिन तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सड़कों पर कूड़ा और गंदगी फैलाने वालों का समझाया जाएगा। मौके पर अनिल कुमार, सुशील कश्यप, सुदेश त्यागी, हरीश त्यागी, इरफान राणा, सफाई कर्मचारी रविंद्र वाल्मीकि, प्रवीण कश्यप, अरुण कुमार, पिंकू, सुनील कश्यप, जावेद, नितिन त्यागी का सहयोग रहा।