मुजफ्फरनगर। कप्तान सुधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार को टीम के साथ शहर के शिवचौक, भगत सिंह रोड व सर्राफा बाजार का भ्रमण कर पुलिस को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह शुक्रवार दोपहर एसपी सिटी ओमबीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया के साथ शहर के शिवचौक पहुंचे। यहां शहर कोतवाली पुलिस के साथ कप्तान ने भगत सिंह रोड और अति व्यस्त सर्राफा बाजार में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान एसएसपी ने थाना पुलिस व अफसरों को ड्यूटी प्वाइंट्स पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने सहित अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही एसएसपी ने अधीनस्थों से क्षेत्र की जानकारी हासिल करते हुए अवैध धंधों पर कड़ाई से रोक लगाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।