फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना में लक्ष्य पूरा करना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सौभाग्य योजना में लक्ष्य पूरा करना चुनौती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
विद्युत निगम के सर्वे के अनुसार जिले में 92,607 परिवार ऐसे थे, जिनके पास कनेक्शन नहीं है। सौभाग्य योजना में 24,624 परिवारों को कनेक्शन दिया गया। हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए सभी घरों में कनेक्शन दिया जाना है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 31 अक्तूबर तक का समय तय किया है। विभाग के सामने सभी घरों में इस बीच कनेक्शन पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है।
केंद्र सरकार की सोच है कि एक भी घर ऐसा न रहे जिसमें बिजली न हो। इसी सोच के साथ बिजली विभाग को नि:शुल्क कनेक्शन देने के आदेश दिए गए हैं। सौभाग्य योजना में अभियान चलाकर विद्युत संयोजन किया जा रहा है। जिले में 693 राजस्व ग्राम हैं। इन सभी गांवों में 92607 ऐसे परिवार थे, जो आज भी बिजली से अछूते हैं। बिजली विभाग ने सौभाग्य योजना में अभियान चलाकर 52 गांवों में हर घर में कनेक्शन देने का काम पूरा कर दिया है। जिले के नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता ग्रामीण दीपक अग्रवाल का कहना है कि इस अभियान में विभाग अब तक 24,607 कनेक्शन जारी कर चुका है। गांवों में शिविर लगाकर कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने सभी गांवों के हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए 31 मार्च 2019 का समय तय किया है। प्रदेश सरकार ने योजना को समय से पहले पूरा करने के लिए 31 अक्तूबर 2018 तक का समय तय किया है। विभाग प्रदेश सरकार की सोच के हिसाब से काम कर रहा है। यह पूरा प्रयास है कि समय सीमा में हर घर में बिजली पहुंच जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थी फार्म बिजली घर पर जमा करें
मुजफ्फरनगर। जिले के नोडल अधिकारी दीपक अग्रवाल का कहना है कि जिन लोगों के पास कनेक्शन नहीं है और फ्री कनेक्शन का लाभ लेना चाहते हैं, वह फार्म भरकर आधार कार्ड की प्रति और दो फोटो के साथ बिजली घर पर जमा कर सकते हैं। शिविर लगातार ऐसे लोगों को गांव में जाकर ही कनेक्शन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें