शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़
चरथावल। शनिवार को तेज बारिश के बावजूद श्रावण मास में शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों की कतार लगी रही। आस्था और श्रद्धा से लबरेज श्रद्धालुओं ने शिविलिंग पर परंपरागत भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की। अलखपुरी शिव मंदिर में हवन के बाद भंडारे का शुभारंभ चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने किया। मुख्य यजमान गोपीनाथ त्यागी रहे। वार्ड सभासद अनिल कश्यप, संजय वर्मा, मनीष पाल, प्रवीण कश्यप, प्रदीप पाल, सुबेाध त्यागी, नीरज त्यागी, सुशील कश्यप, सुनिल कश्यप, दीपक कुमार, सुभाष चंद, मोनू कश्यप, अनुज कश्यप, राजू, मांगेराम, अमन गोयल का सहयोग रहा। वहीं, सिद्धपीठ महादेव मंदिर, चौकड़ायत शिव मंदिर, चौहट्टा शिव मंदिर, थाने परिसर में शिव मंदिर, कुटेसरा, दूधली, दहचंद, बिरालसी में शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मन्नत मांगी।
उधर, भोपा में गंगनहर पटरी मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। निरगाजनी, बेलड़ा व भोपा के कांवड़ सेवा शिविरों में कांवड़ियों की काफी भीड़ रही। एसडीएम जानसठ विजय कुमार, सीओ भोपा राजीव कुमार ने कांवड़ मार्ग नहर पटरी का निरीक्षण करते हुए तेज वर्षा के कारण सड़क के बराबर से कटी मिट्टी व पथ प्रकाश की गिरी बल्लियों को शीघ्र ठीक कराने के ठेकेदार को आदेश दिए। शिविर आयोजकों ने एसडीएम से कांवड़ शिविर के पास खड़ी घास को कटवाने की मांग भी की है।