मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी अब तीन जून से लगेगी। प्रशासन ने इससे पहले 27 मई से शुरू करने का निर्णय लिया हुआ था। एक माह तक चलने वाली नुमाइश अब दो जुलाई तक चलेगी।
एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने बताया कि मेरठ में नौचंदी मेले का समापन 25 मई को होने जा रहा है। नौचंदी में दुकान लगाने वाले दुकानदार ही यहां दुकान लगाते हैं। दुकान लगाने में एक सप्ताह का समय लगता है। ऐसे में 27 से सभी दुकानें लगना संभव नहीं है। इस कारण नुमाइश का समय बढ़ा दिया गया है। अब नुमाइश तीन जून से लेकर दो जुलाई तक चलेगी।