खतौली। तहसील बार संघ एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या करने की घटना को लेकर गहरा दुख प्रकट किया। अधिवक्ताओं ने वकील के हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रदेश सरकार से मांग की है। साथ ही हत्या के विरोध में अधिवक्ता एक दिन के लिए न्यायालय के कार्यों से विरत रहें। इस दौरान अध्यक्ष जगदीश आर्य, महासचिव नवीन कुमार उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद गुप्ता, दिमाग सिंह, राजबीर सिंह गुर्जर, सुमित गुर्जर आदि शामिल रहे।
बालक लापता
मंसूरपुर। गांव पुरबालियान निवासी गयूर पुत्र अलीशेर ने मंसूरपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका नौ वर्षीय बेटा सोफियान नौ मई को दोपहर बाद तीन बजे अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। खेलते खेलते हुए वह कहीं गायब हो गया। काफी तलाश करने पर भी बालक कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।