फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर एक्सप्रेस चालू की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जालंधर एक्सप्रेस चलाने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेयरमैन रेलवे बोर्ड के नाम ज्ञापन डीएम को दिया है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी ने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर देश की राजधानी दिल्ली की अति मुख्य लाइन पर स्थित है। फिर भी दिल्ली व अन्य मुख्य स्थानों के लिए इस लाइन की सबसे मुख्य ट्रेन जालंधर एक्सप्रेस जो यहां इस लाइन की लाइफ लाइन कही जाती है लगभग छह माह से बंद है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कि जनता की आवश्यकता के लिए जालंधर एक्सप्रेस को अविलंब चलाए जाने की मांग की है। इस दौरान कस्तूर सिंह, सलीम मलिक, उमादत्त शर्मा, राजकुमार कश्यप, अमित कुमार, इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें