भाजपा ने विचार विमर्श किया
जानसठ। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कुछ घटनाओं को लेकर सरकार के प्रति दलित समाज में फैले आक्रोश को कम करने के लिए कार्यकर्ता 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के जरिये दलित समाज में समन्वय बैठाने की कोशिश करें। बुधवार को मोहल्ला मंगल बाजार में मुकेश शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में मंडल प्रवासी शिवराज त्यागी ने कहा कि दलितों के आंदोलन के बाद भाजपा सरकार के प्रति विरोधी पार्टियां गलत अफवाह फैलाकर समाज में भाजपा के प्रति जहर घोलने का काम कर रहे हैं। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल ने करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सभी को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। आज प्रदेश में सभी समाज के लोग भयमुक्त हैं। बैठक में जिला मंत्री प्रवीण शर्मा, ब्रजेश रस्तोगी, डा. सतीश खटीक, विकास गुप्ता, नेत्रपाल कश्यप, आशीष सैनी, महेश चंद शर्मा, पंकज शर्मा, मुकेश शर्मा, अंकित कुमार, तुषार गोयल, सभासद नीतू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।