फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार में टक्कर मारी, महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन

खतौली। हाइवे पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
रुड़की निवासी राहुल शर्मा अपनी पत्नी सीमा शर्मा व अपने बहनोई दिल्ली निवासी सतीश को कार से लेकर बुधवार की सुबह करीब 7 बजे दिल्ली जा रहा था। हाइवे पर नावला कट के पास पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें सवार महिला समेत तीनों लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार अनियंत्रित होकर खाई में नहीं पलटी। राहगीरों ने घायलों को अपने वाहनों से नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें