मुजफ्फरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुई दो दिवसीय शैक्षिक एवं उन्नयन गोष्ठी में आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता में काकड़ा प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 की शिक्षिका मीनाक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय रेई की अध्यापिका राजश्री शर्मा और तृतीय स्थान प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर की मोनिका चौहान को मिला। जिलेभर से आए प्रतिभागियों में आदर्श पाठ योजना में शिक्षिका मीनाक्षी की प्रस्तुति ने श्रेष्ठता हासिल की। शिक्षकों, बीआरसी, एबीआरसी और बीईओ ने विजेता शिक्षिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान बीईओ बुढ़ाना विकास चौधरी, बीईओ मोरना जितेंद्र सिंह, पुरकाजी के योगेश शर्मा, खतौली के दिनेश सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल, कपिल तोमर, एनपी आरसी काकड़ा, पंकज, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
छात्राओं को बांटे प्रमाण-पत्र
मुजफ्फरनगर। उन्नती समाज कल्याण संस्थान प्रेमपुरी में निर्धन परिवार की छात्राओं को नि:शुल्क सिलाई, ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया गया। संस्था अध्यक्ष इंदू चौधरी, अतिथि मनोज वर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।