चरथावल। त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपाई गदगद हैं। कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। विधायक विजय कश्यप ने कहा कि विकास के बूते मिली जीत ऐतिहासिक है। नागालैंड में बेहतर परिणाम मिलें है। केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री और प्रदेश में सीएम विकास के कारण पूरे देश की जनता के लिए आदर्श बने है। सहकारी समिति सभापति कुबेरदत्त त्यागी, मनीष गर्ग, राहुल पुंडीर, तरूण त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, सुशील कश्यप, सचिन धीमान, जितार्थ त्यागी, सुरेंद्र कश्यप, प्रवीण त्यागी, कृष्ण मोहन त्यागी, सचिन शर्मा, मामचंद कसौली, मोहित गर्ग, अजय वर्मा, राजपाल त्यागी, मच्छंदर सिंह पुंडीर, संजय सैनी लुहारी खुर्द, राजेंद्र मौजूद रहे।