फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू का जंग का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाकियू ने जंग का ऐलान किया है। भाकियू कार्यकर्ताओं की मीटिंग में 22 फरवरी को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर प्रदर्शन की घोषणा की गई।
विज्ञापन

बालियान खाप के पदाधिकारी सुुुभाष बालियान के आवास पर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने बताया कि जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों थाना, तहसील, चकबंदी विभाग, सब रजिस्ट्रार कार्यालय व गन्ना समितियों आदि में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इन सभी समस्याओं को लेकर पूरे जनपद के भाकियू कार्यकर्ता 22 फरवरी को रामपुर तिराहे पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में रणनीति बनाई गई। बुढ़ाना ब्लाक के लिए पांच समितियों का गठन किया गया। ये समितियां गांव-गांव जाकर गांव वालों से संपर्क करेगी। मौके पर अनुज बालियान, सुभाष बालियान, यासीन खां, प्रवीण, विपिन, सुधीर, धीर सिंह, केपी ठेकेदार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें