खतौली (ब्यूरो)। हैप्पी वैली पब्लिक स्कूल गंगधाड़ी में कक्षा दस के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह मनाया गया। कक्षा नौ की छात्र-छात्राओं के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इशिता, आकांक्षा, प्रियांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। काजल, आशू, सोनम, रानी, भावना को दूसरा स्थान मिला। तनु, महिमा, सूची, मुस्कान, फिजा, सरिता, वैशाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्रों में आशीष, रितिक, शुभम, रवि को प्रथम, अनुज, विशाल, रिंकू, अक्षय को द्वितीय, शुभम, आदित्य, लक्की, सौरभ, अंकुर, पिंकू ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सतीश तोमर ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए बच्चों को टिप्स दिए गए। निकिता चौहान के संचालन में हुए कार्यक्रम में रश्मि, स्वीटी, विशाखा, दीक्षू, सोनम, पूर्णिमा, अनीता, रवि, विशाल, मनोज आदि का सहयोग रहा।