जयंती पर गांवों में शोभायात्रा निकाली
रतनपुरी। क्षेत्र के गांवों में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। गांव बड़सू, सिकंदरपुर, लौहडडा, सठेड़ी, रतनपुरी, फुलत, चंदसीना, रायपुर नंगली, रामपुर, मुजाहिदपुर, भूपखेड़ी आदि दर्जनों गांव में संत रविदास की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सुंदर-सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर संत शिरोमणि का स्मरण किया। इस अवसर पर शोभा यात्रा के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार कसाना ने बताया कि थाना क्षेत्र में सभी जगह शोभायात्रा को शांतिपूर्वक निकलवाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। थाना क्षेत्र के सभी गांवों में संत रविदास जयंती पर शोभा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।