बुढ़ाना। गांव खेड़ामस्तान में सरकारी नलकूप के ट्रांसफार्मर पर जर्जर एचटी लाईन का तार टूटकर गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे खेड़ामस्तान गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। चार दिन से ग्रामीण बिना बिजली के परेशान है। पेयजल को भी तरस गए हैं। इसकी जानकारी कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। रोहिताश, शिवकुमार, ओम सिंह, धीर सिंह, आदि का कहना है कि दो दिन में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो फुगाना बिजलीघर का घेराव किया जाएगा।