फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हिंसा को लेकर शिवसैनिकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज हिंसा के विरोध में शिवसैनिकों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
कासगंज में तिरंगा यात्रा को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा में हिंदू युवकों के उत्पीड़ऩ और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश जाहिर करते हुए शिवसैनिकों ने मंगलवार को प्रकाश चौक पर प्रदर्शन किया। प्रकाश मार्केट स्थित कार्यालय पर आयोजित सभा के बाद शिवसेना के नगराध्यक्ष देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रकाश चौक पर पहुंचे और यहां कासगंज हिंसा में मारे गए युवक चंदन के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शासन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। देवेंद्र चौहान ने कहा कि कासगंज में 26 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अन्य संगठनों के युवा एकत्र होकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में शासन और प्रशासन उपद्रवियों के आगे बेबस नजर आ रहा है। वहीं, निर्दोष युवकों की गिरफ्तारी की जा रही है। चंदन के हत्यारों की खोज नहीं की जा रही है। यदि इस प्रकरण में हिंदुओं का उत्पीड़ऩ किया गया तो शिवसैनिक उग्र आंदोलन को विवश हो जाएंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से देवेंद्र चौहान, राजेश शर्मा, ओमकार पंडित, मुकेश त्यागी, लोकेश सैनी, शैंकी वर्मा, शिवम गुप्ता, शलभ गुप्ता, शिवम पंडित, अर्जुन गोस्वामी, शैलेंद्र शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें