फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नागरिक स्वच्छता अभियान में सहयोग दें

विज्ञापन
विज्ञापन
हर नागरिक स्वच्छता अभियान में सहयोग दें
विज्ञापन

चरथावल।
नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने में हर नागरिक को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण करने की अपील की।
बुधवार को उत्तर प्रदेश दिवस पर थाने के बराबर में सुलभ सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर में पहला सुलभ शौचालय आम व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जा सकेगा। इस मौके पर इरशाद त्यागी एडवोकेट, अधिशासी अधिकारी अनूप राय, वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद, श्रीपाल सिंह, सभासद अशोक कुमार, विरेंद्र त्यागी, सत्तार, नईमा, वर्षा गर्ग, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


हादसे में सिपाही घायल
चरथावल। दो कारों की भिड़ंत में डायल 100 पर तैनात कांस्टेबल पवन राठी घायल हो गया। घायलावस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मंगलवार रात अवकाश लेकर कार से लिफ्ट लेकर सिपाही अपने घर जा रहा था। मुजफ्फरनगर मार्ग पर चरथावल में गैस गोदाम के सामने उनकी कार की सामने से आ रही बोलेरो में भिड़ गई। अगली सीट पर बैठे कांस्टेबल के सिर में काफी चोटें आईं।

युवक ने दी लूट की फर्जी सूचना
चरथावल। दहचंद के युवक ने चरथावल बस स्टैंड पर लगे एटीएम से एक हजार रुपये निकाले। मौके पर मौजूद दूसरा युवक भी रुपये निकालने को मौजूद था। वह भी एक हजार रुपये निकाल कर चला गया। इसी बीच उसने एक हजार रुपये और एटीएम कार्ड लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। दरोगा ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मालूम चला कि सूचना देेने वाले युवक ने एक हजार रुपये ही निकाले थे। मौके से दूसरा युवक अपने खाते से रुपये निकालकर गया था।
विज्ञापन


दो घरों को रोशन करती हैं बेटियां
चरथावल। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आयोजित गोष्ठी में आईजी पब्लिक स्कूल के एमडी आसिफ अली ने कहा कि बेटियां दो घरों में उजाला करती हैं। उन्होंने बदलते दौर में ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों से बेटियों को दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा देने पर जोर दिया। प्रधानाचार्या रचना सिंह, प्रबंधक रूबी आसिफ, सोनिया रानी, अंजलि त्यागी, रवीश कुमार, रूपम चौहान, रेनू त्यागी, सफदर, खालिद, नरेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें