फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर स्कूलों में हवन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। वसंत पंचमी पर स्कूलों में मां सरस्वती की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हवन-पूजन में बच्चों ने आहुति दी। प्रमुख यजमान आदेश गर्ग रहे। उन्होंने वसंत पर्व के महत्व का विस्तार से उल्लेख किया। कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी है। आज के दिन विद्यार्थियों के लिए मां सरस्वती की अर्चना श्रेष्ठ मानी गई है। मनीष गर्ग, अभय जैन, सुरेंद्र भगत, अनुराग कुच्छल, जनेश्वर दास सिंघल, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य अवनीश कुमार ने किया। आईजी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों ने माता सरस्वती की पूजा की। वसंतोत्सव पर बच्चों ने पतंग के रूप में ग्रीटिंग तैयार किए। प्रधानाचार्या रचना सिंह, मनोज कुमार, प्रशांत कुमार, रूपम चौहान, रेनू त्यागी, सोनिया रानी, अंजलि त्यागी मौजूद रहे। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ. सविता वशिष्ठ, संस्थापक राकेश वशिष्ठ कार्यक्रम में मौजूद रहे। नालंदा पब्लिक स्कूल में मां की आराधना की गई। प्रबंधक विनेश त्यागी, प्रवीण त्यागी, प्रधानाचार्य संजय सिंह, पंकज त्यागी, अर्जुन शर्मा, विनीत त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें