खतौली (ब्यूरो)। राजपूत समाज के युवाओं ने फिल्म पद्मावत का विरोध करते हुए निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फुुुंका। चेतावनी देते हुए कहा कि वे फिल्म का सिनेमाघरों में प्रसारण नहीं होने देंगे। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सोमवार को राजपूत समाज के युवा केके जैन डिग्री कॉलेज गेट के सामने एकत्र हुए। विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि फिल्म पद्मावत में राजपूतों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। इसे राजपूत समाज कतई सहन नहीं करेगा। आक्रोशित युवाओं ने फिल्म निर्देशक का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में छात्र नेता अमरीश सोम, राहुल चौहान, अंकित सोम, माधव सोम, विकास सोम, सौरव सोम, मोहित, अंकित चौहान, विपुल, हरिओम सोम, हर्ष, अश्वनी, प्रशांत सोम, शुभम सोम, मोहन सोम आदि उपस्थित रहे।