फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाईन में समारोह के दौरान पुलिस का सहयोग करने वाले नागरिक सम्मानित किए जाएंगे। जांबाजी दिखाते हुए बदमाशों से लोहा लेने वाले नागरिक भी पुरस्कृत होंगे। साथ ही अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों का भी सम्मान किया जाएगा। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

26 जनवरी को लेकर रोजाना पुलिस लाइन में परेड और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक एएसपी मणिलाल पाटीदार ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान होंगे। इस दौरान पुलिस कर्मी भव्य परेड करेंगे। पुलिसकर्मियों के अलावा स्कूली बच्चे देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। गणतंत्र दिवस पर थानों स्तर पर गठित गई एस-7 और एस-10 के करीब दो हजार लोगों को सम्मानित किया जाएगा। करीब दो सौ लोगों को पुलिस लाइन में डीएम और एसएसपी सम्मानित करेंगे, बाकी को थानों पर सम्मानित किया जाएगा। जांबाज नागरिकों को भी सम्मान होगा। साथ ही पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारी भी पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें