फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितावी मिल ने 21 गांवों में जिम खोले

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। आईपीएल की तितावी चीनी मिल क्षेत्र के कृषकों एवं ग्रामीण समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। गन्ना कृषकों के गन्ने के मूल्य का समय से भुगतान किया जा रहा है। तितावी चीनी मिल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि चीनी मिल ने किसानों के बच्चों के 21 ग्रामों में अत्याधुनिक व्यायामशाला की स्थापना की है। जिसमें सभी तरह की अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। युवाओं को भी इसकी जानकारी देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन व्यायामशालाओं के माध्यम से युवा पुलिस बल व सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनको गांव में ही इन व्यायामशालाओं में कार्यरत नई तकनीक से अपने शरीर को स्वास्थ्य और मजबूत करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। नौजवानों के अलावा इन व्यायामशाला में प्रौढ़ और अन्य आयु वर्ग के ग्रामीण और विद्यार्थी प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें