फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। तहसीलदार मनोज कुमार के नेतृत्व में शनिवार को अभियान चलाकर गांव बसायच, सैदीपुर राजू, मंदौड़ एवं कंहेडा में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम श्याम अवध चौहान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर तहसीलदार के नेतृत्व में 6 राजस्व कर्मियों की टीमों का गठन किया गया है, जो पुलिस बल साथ लेकर गांव में सरकारी भूमि पर हो रहे कब्जे को कब्जामुक्त कराएगी। यह अभियान मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें