फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी समाज ने आयोजित किया परिचय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी समाज के परिचय सम्मेलन में 25 ने चुना जीवन साथी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। युवा पंजाबी समाज समिति ने पंजाबी बारात घर में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। विभिन्न जनपदों से आए 235 युवक-युवती अपना जीवन साथी चुनने के लिए सम्मेलन में शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् गीत से हुआ। दो हॉल में कार्यक्रम हुआ, एक में सामान्य युवक-युवती बैठे और दूसरे में मांगलिक के बैठने की व्यवस्था की गई। दीप प्रज्वलन जगेश कपूर और सुनील ग्रोवर ने किया। विशिष्ट अतिथि मंगतराम जलौत्रा और सरदार सुखमिंदर सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तमचंद शर्मा ने की और संचालन देवेंद्र अरोरा ने किया। इस अवसर पर 25 लोगों ने अपने जीवन साथी का चयन किया। पंजाबी समाज के दो सभासदों प्रेमी छाबडा और साक्षी चुघ का सम्मान किया गया। समिति की स्मारिका का विमोचन कुश पुरी, इंदरजीत सुनेजा, मनोज गुलाटी, रविंद्र प्रिंस, अशोक, प्रमोद कुमार, आरसी चावला, सुखदर्शन बेदी, अमरजीत, इंदरजीत सिंह, मुनीश नरुला ने किया। प्रवीण खेडा,यश कपूर, विवेक टंडन, प्रदीप चावला, राजीव मलिक, राजीव मुंजाल, अरविंद सिंह, अभिषेक बगला, जितेंद्र नारंग, संजय बाठला, गिरीश गाबा, इंदर सुनेजा, हनी सेखो, अजय अरोरा, पंकज ग्र्रोवर, विकास कुमार, अमित उत्तरेजा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें