फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों में बढ़ोतरी पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बलवाखेड़ी गांव में किसानों की पंचायत में भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध जताया। उन्होंने 27 दिसंबर को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना देने की घोषणा की।
विज्ञापन

रविवार को गांव में किसानों की पंचायत में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। संगठन ने सूबे की सरकार से बढ़ी विद्युत दरें वापस कराने, किसानों पर बिजली विभाग द्वारा दर्ज सभी मुकदमे वापस करने, किसानों को नलकूपों की बिजली मुफ्त करने एवं गन्ना भुगतान समय से कराने की मांग की। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकिसं के बैनर तले किसान जिलों की विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। मास्टर गफ्फार की अध्यक्षता और अंकुर राणा के संचालन में हुई पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, नरेंद्र राणा, महेश कुमार, प्रदीप सैनी, अब्दुल वाहिद, विशाल सैनी, रामभूल बाबा, बिल्लू राणा, मोती राम, सरेंद्र कुमार, शमशाद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें