खतौली। सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। मंसूरपुर के गांव सराय रसूलपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी अंजू को साथ लेकर बाइक पर शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। गांव तिगाई के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।