फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी पब्लिक में हारबिंजर 2017 में धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने सभी का मन मोहा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में सप्तरंगी छटा हारबिंजर 2017 का जलवा रहा है। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ डीएम जीएस प्रियदर्शी, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान और विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। रंगारंग कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना हुई। इसके बाद द डांस फ्लोर में बच्चों ने अंग्रेजी गीतों पर डिस्को, कथक, भांगड़ा नृत्य किया। द वाइस ऑफ हिल्स में पर्वतांचल का विभिन्न भावनाओं से ओत प्रोत कुमाऊनी नृत्य परंपरागत परिधान में पेश किया गया। अंग्रेजी नाटक नेवर फेलिंग विजडम और कॉमन सैंस अनकॉमन के सफल मंचन से बाल अभिनेताओं ने अभिनय कौशल की छाप छोड़ी। शेखचिल्ली के कारनामे नामक हास्य लघु नाटिका ने सभी को हंसाकर लोट-पोट कर दिया। प्राचीन चीन के विकसित स्लीव नृत्य की प्रस्तुति भी हुई। नृत्य नाटिका में माध्यम से झांसी की रानी की वीरता को बच्चों के सामने रखा गया। अमीर खुसरो द्वारा लिखित कव्वाली छाप तिलक सब छीन ली मोसे नैना मिलाये के ने सूफियाना माहौल पैदा किया। म्यूजिकल इन्वोकेशन, योगा लाइफ, अनेकता में एकता, धूम ऑफ इंडिया, नाटक दीपदान की प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुस्कराहट एक हक कार्यक्रम ने बालश्रम एवं बाल अधिकारों को रेखांकित किया। फीट एंड बीट कार्यक्रम में बाल कलाकार सराहे गए। वस्त्र कथा, शिव तांडव की प्रस्तुति ने सभी को चौका दिया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग में पुलकित जैन और कॉमर्स में आयूषी अहलूवालिया को अपने विषयों शत प्रतिशत अंक लाने पर पुरस्कृति किया। इनके अलावा 10सीजीपीए के 38 मेधावियों को भी अतिथियों ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने विद्यालय की रिपोर्ट पढकर सुनाई। विद्यालय के सचिव आकाश कुमार ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें