मीरापुर में एक, जानसठ में दो नामों पर आपत्ति
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। जानसठ और मीरापुर के तीन सभासद प्रत्याशियों के नाम पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। जानसठ के वार्ड नंबर 12 से सभासद पद के लिए नामांकन करने वाले शाहरुख और जावेद के लिए कहा गया है कि दोनों प्रत्याशी वार्ड में नहीं रहते हैं। मीरापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात से सभासद प्रत्याशी किरण त्यागी के लिए कहा गया है कि उनका वोट मवाना क्षेत्र के किसी गांव में भी बना हुआ है। एसडीएम और आरओ श्याम अवध चौहान ने बताया कि दोनों मामलों में आपत्तियों की जांच कराई जा रही है। अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच कर ली गई है, सभी वैध पाए गए हैं।