डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का भावपूर्ण स्मरण
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शिक्षक दिवस पर वक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में देश की सांस्कृतिक झलक पेश करते हुए छात्र और छात्राओं ने वाहवाही बटोरी।
स्वामी कल्याणदेव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज बेहड़ा सादात में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रा गुलिस्ता, शबीना, लवी शर्मा ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्रबंधक डॉ. हरपाल पंवार ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 40 वर्ष से अधिक समय अध्यापन को दिए। शिक्षा के बिना इंसान कभी भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे शिक्षक की भी आवश्यकता होती है। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा तथा प्रत्येक विद्यार्थी कृतज्ञ रहेगा। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली छात्राओं में नेहा, लवी, याचिका, मानसी, मीनाक्षी, रेश्मा, श्वेता को लोकगीत प्रस्तुत करने पर प्रथम, सीमा को द्वितीय तथा लवी शर्मा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर प्राचार्य मधु, मौहम्मद अली, सलीम, कुलदीप कुमार, योगेंद्र पंवार, डॉ. पवन कुमार, रूपा, राधिका चौधरी, रजत कुमार आदि उपस्थित रहे। इंद्रप्रस्थ पब्लिक मोरना में आयोजित कवर्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के डायरेक्टर और प्रसिद्ध शिक्षावद् डॉ. उदयवीर सिंह ने कहा कि अध्यापक एक मोमबत्ती की भांति हैं, जो स्वयं को जलाकर संसार में शिक्षा का प्रकाश फैलाता है। इस मौके पर रीता शर्मा, रेखा शर्मा, अंजलि, सीमा, राकेश कुमार, प्रवीण, सद्दाम, मौहम्मद अनस, अनिरूद्ध, अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
इसके अलावा शिक्षक दिवस के अवसर पर इंटर कालेज भोकरहेड़ी, महर्षि शुकदेव इंटर कालेज मोरना, दयावती इंटर कालेज कैंडी दरियापुर, स्वामी कल्याणदेव इंटर कालेज मोरना, महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज मोरना, मॉडर्न पब्लिक स्कूल मोरना, सेंट जेवियर स्कूल जटमुझेड़ा, स्वामी ओमानंद इंटर कालेज बेहड़ा सादात, हैरिटेज पब्लिक स्कूल बसेड़ा आदि विद्यालयों में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों के बीच गुरु सम्मान की शपथ ली र्गइ। शांति देवी पब्लिक स्कूल ककरौली में छात्र और छात्राओं द्वारा सजावट की गई तथा अध्यापकों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। कालेज प्रांगण में छात्रों ने गुरु सम्मान की शपथ ली। भोकरहेड़ी स्थित आर्य पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रवि कुमार ने महान शिक्षक डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं. स्कूली बच्चों निहां सालेह, मुस्कान, खुशी, साहिल, हर्ष, सौरव, वेदांश, अविराज आदि ने कविता पाठ व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर रीना रानी, पिंकी, सुमन आदि मौजूद रहीं।