गांवों में मीटर नहीं लगने देंगे
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव पिपलहेड़ा में हुई भारतीय किसान संगठन की बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने कहा कि संगठन गांवों में विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा किसी भी सूरत में मीटर नहीं लगने देगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आठ सितंबर को संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील का घेराव करेगी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से गांव के शेखर राणा को ब्लॉक अध्यक्ष खतौली बनाया गया। अध्यक्षता रामकरण ने तथा संचालन सुनील सैनी ने किया। विक्रम सिंह, जिला सचिव हरपाल सैनी, रिछपाल प्रधान, दिनेश, सतपाल, अमित राणा, ओमवीर, अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।