फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने फाटक चालू रखने को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फाटक चालू रखने के लिए तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर में रेलवे फाटक को चालू रखने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव पंकज राठी और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए कहा कि मंसूरपुर चीनी मिल के सामने रेलवे फाटक के ऊपर सरकार द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रेलवे विभाग निर्माण कार्य कराने को लेकर रेलवे फाटक बंद कराना चाहता है। जबकि क्षेत्र के करीब 30 गांवों के किसान चीनी मिल में अपने ट्रैक्टर ट्राली और भैंसा बुग्गी से गन्ना डालने के लिए इसी फाटक से आते जाते हैं। अगर फाटक बंद हो जाएगा तो किसानों को मिल में गन्ना सप्लाई करना असंभव होगा। मौके पर प्रमोद कुमार, विनीत राठी, श्यामपाल सिंह चेयरमैन, रामकुमार, आयुष, संजय, हरेंद्र सिंह, नितिन कुमार, विक्रांत चौधरी, गोपाल, ओमपाल सिंह, जगपाल सिंह, विकास बालियान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें