फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रही तीज महोत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रही तीज महोत्सव की धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीज पर शहर में कई स्थानों पर आयोजन हुए। भारत विकास परिषद विवेक और रोटरी क्लब के कार्यक्रमों में तीज क्वीन चुनी गईं।
भारत विकास परिषद ने तीज का त्योहार सावन का झूला डालकर और लोक गीतों के साथ मनाया। भारतीय संस्कृति की वर्षों पुरानी परंपरा को याद किया गया। तीन कपल में छवि एवं सुमित मलिक ने पहला स्थान पाया। सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में अचला बिंदल को पहला स्थान मिला। केश सज्जा में अलका सिंह पहले स्थान पर रही। कुमुद गर्ग तीज क्वीन चुनी गई। रंगारंग कार्यक्रम में भी मंत्र मुग्ध करने वाली प्रस्तुति हुई। नीता सिंघल ने दीप प्रज्वलन किया। सुरेंद्र सिंधी, निधिश गर्ग, सुधीर गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, डॉ अचिन कंसल, अजय गर्ग, डॉ अनिल गुप्ता, कुलदीप कुकरेजा, आशुतोष गोयल, अजय स्वरुप बंसल, मनीष गोयल, गौरव सिंघल आदि रहे। रोटरी क्लब विशाल ने तीजोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर एक बैंक्वट हाल में बच्चों और महिलाओं ने झूले का आनंद लिया। महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। नीना गोयल को तीज महारानी और डिंपल रानी को तीज रानी का खिताब मिला। रजनीश गुप्ता, अंजलि, मनोज कुमार, अवधेश वर्मा, योगेंद्र नारंग, कमल गोयल, प्रदीप गोयल, संजीव गोयल, मनोज गर्ग, मनोज जैन, पवन गोयल, अनिल तायल, राधेश्याम गर्ग, पूनम अग्रवाल, सीमा गोयल रहे। रोटरी क्लब संयम में सावन की घटा तले तीज महोत्सव का आयोजन हुआ। गुप्ता रिसोर्ट में हुए कार्यक्रम में रिया शर्मा तीन क्वीन बनी। संचालन सारिका गुप्ता और चाहत चावला ने किया। दीया अग्रवाल ने डांस प्रस्तुति दी। अध्यक्षता राजीव जैन ने की। नीरज गुप्ता, विपिन जिंदल, विजय अग्रवाल, गुंजन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, सचिन मित्तल, हर्ष रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें