फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित परिवार के लोगों का थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दलित परिवार के लोगों ने पुलिस पर जबरन समझौता कराने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव सराय रसूलपुर में फूलसिंह का परिवार रहता है। परिवार का पुराना मकान था। फूलसिंह परिवार के लोग अब अपना पक्का मकान बना रहे हैं। गेट लगाने को लेकर दूसरे संप्रदाय के लोग विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को विवाद थाने में पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलवाया था। दलित परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने जबरन समझौते पर हस्ताक्षर करा लिए है। जिसको लेकर दलित परिवार के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। दलित परिवार के लोग शुक्रवार को मुख्यालय पर डीएम व एसएसपी से भी मिले। इस परिवार ने अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया। शुक्रवार शाम को पीड़ित दलित परिवार के लोगों ने पुलिस पर जबरन समझौते पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने इस प्रकरण की शिकायत सीएम व उच्चाधिकारियों के अलावा एससीएसटी आयोग को भी भेज दी है। मौके पर बाला, संतोष, मुकेश, इलमसिंह, दीपक, लोकेश, सुभाष, नंदकिशोर आदि परिवार के लोग के शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें