फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का देवबंद में स्टापेज कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। गुरु हरकिशन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने केंद्रीय रेलमंत्री को पत्र भेजकर सहारनपुर से दिल्ली के बीच चलाई गई। सहारनपुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का देवबंद में स्टॉपेज कराने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेलवे रोड़ स्थित कार्यालय पर बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से कहा कि सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाना सराहनीय कार्य है, क्योंकि लंबे समय से जनता शाम के समय में सहारनपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन के संचालन की मांग कर रही थी। महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि यदि उक्त ट्रेन का स्टापेज देवबंद में कर दिया जाए तो इससे क्षेत्र की जनता को तो लाभ पहुंचेगा ही साथ ही रेलवे विभाग को भी इससे लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर बलदीप सिंह, सतीश गिरधर, बालेंद्र सिंह, सचिन छाबड़ा, हरविंदर सिंह बेदी, विजय गिरधर, जसमीत सिंह व अरविंदर सिंह कपूर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें