मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज के 15 एसोसिएट प्रोफेसर को उत्तर प्रदेश उच्च्तर शिक्षा सेवा आयोग के प्रोफेसर बना दिया है। प्राचार्य सुधीर कुमार पुंडीर ने प्रोफेसर बनने वाले सभी शिक्षकों एवं नवागंतुक शिक्षकों का सम्मान किया। महाविद्यालय में 19 नये असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति से भी महाविद्यालय में खुशी की लहर है। विभिन्न विभागों में आयोग की ओर से 36 प्रोफेसरों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें 19 प्राध्यापकों ने विभिन्न संकायों में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रोफेसर के पद प्रोन्नत होने वालों में प्राचार्य सुधीर कुमार, पीके श्रीवास्तव, अलका बंसल, निकेता, विशवंभर पांडेय, अजयपाल सिंह, अशोक त्रिपाठी, दानवीर सिंह, सतीश कुमार, विजय लक्ष्मी, अरुणिमा रानी, शुचि अग्रवाल, श्याम नारायण सिंह, नीलम सिन्हा, राज कुमार शमिल है।