फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अजुबे इस दुनिया में...पर जलवा बिखेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों ने आवाज का जादू बिखेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर पर संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक तरानों पर आवाज का जादू बिखेरा। गायन में श्रेष्ठ आने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी स्थित संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर पर संगीत संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश राठी, मुकेश लाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कलाकारों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुरुष वर्ग में प्रांकुर वर्मा, अक्षय तीजवाल, पंकज राजौरिया, पलविंदर सिंह, राहुल टांक, क्षितिज बालियान, रजत त्यागी, पलाश अग्रवाल ने अपने-अपने तरानों पर आवाज दी। लोकेश शर्मा, अनूप शर्मा, निधि रानी, अनुज गौतम, शिवाजी के गायन पर श्रोता झूम उठे। वहीं, महिला वर्ग में प्रियंका अरोरा, मान्या बंसल, ममता सिंह, संगीता, सृष्ठि चौधरी, पूनम, श्लोक भाटिया, श्वेता कश्यप, ओजस जैन, देवांश मलिक, कृषि व शर्मा ने तराने प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद भजन, गजल भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में तबला सोलो वादन रहा। बाल वर्ग में मास्टर निलेश मिश्रा विशेष रहे। कार्यक्रम में मनीष नामदेव, सन्नी, इंद्रपाल, दिलीप कुमार, वीरेंद्र कुमार सैनी, मंगेश त्यागी, अमित सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें