फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंग नहर में युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंग नहर में युवक डूबा
विज्ञापन

सिखेड़ा। गंगनहर में एक युवक डूब गया। रविवार की देर रात तक परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे थे। युवक की एक माह पहले ही शादी हुई थी।
जानसठ थाना क्षेत्र के गांव तालड़ा निवासी अजय (26) रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ गंग नहर पर घूमने आया था। गंग नहर में नारियल चढ़ाते समय उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया। इससे वह गंग नहर में गिर गया। देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। दोस्तों के शोर मचाने पर कुछ राहगीर आए, मगर तब तक अजय गंग नहर में डूब चुका था। दोस्तों ने परिजनों और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके दोस्तों से इस संबंध में जानकारी ली। कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक गंग नहर में युवक की तलाश जारी थी। युवक के गंग नहर में डूबने से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें