फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को वोटर बनाने का अभियान एक जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को वोटर बनाने का अभियान एक जुलाई से
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में भी एक जुलाई से युवाओं को मतदाता बनाने का काम शुरू किया जाएगा। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर फार्म एकत्र करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा कोई मतदाता न छूटे सूत्र वाक्य के अनुरूप विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में युवा निर्वाचकों एवं छूटे हुए अन्य निर्वाचकों के पंजीकरण के निर्देश दिए गए हैं। एक जुलाई से 31 तक विशेष अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रत्येक बूथ पर बीएलओ द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ एक जुलाई से किया जाएगा। नौ और 23 जुलाई तक विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई हैं। इन दोनों दिन बीएलओ अपने बूथों पर मौजूद रहकर वोट बनवाने के लिए निर्धारित प्रारूप छह प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही जुलाई में पूरे माह बीएलओ घर-घर जाकर वोट बनवाने का काम करेंगे। इस दौरान विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष आयु वाले युवाओं के वोट बनवाने पर जोर रहेगा। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अभियान को सफल बनाने के लिए अपने बूथ लेवल एजेंट बनाने को कहा है। उन्होंने बताया कि लोगों में अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से जिले के स्कूल कॉलेजों और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस अभियान के दौरान मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाने का काम किया जायेगा। इसके लिए रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु से डाटा मांगा गया हैं। विशेष अभियान के दौरान प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण 31 अगस्त तक किया जाएगा। प्रेस वार्ता में एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी रणजीत सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें