खतौली। राष्ट्रीय खटीक महासभा की बैठक में वक्ताओं ने समाज की बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने तथा उनको बढ़ावा देने पर बल दिया।
शनिवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज की निर्धन व असहाय बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाई जाए। इस मौके समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर फल कुमार ने कहा कि प्रदेश के जिलों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करके गांव गांव से समाज को निकालकर समाज के लोगों को मुख्य धारा में लाकर एक सक्षम समाज बनाया जाए, इसकी योजना चलाई जा रही है। इसी तरह समाज को एक सूत्र में बांधकर समाज को आगे बढ़ाएंगे और वरिष्ठ लोगों की ऐसी कार्यकारिणी बनाई जाए, जो खटीक समाज में उठ रही समस्याओं पर विचार विमर्श कर निर्णय ले सके। मौके पर राजेंद्र सिंह, मुकेश, प्रताप मोघा, प्रदीप कुमार, रजनीश सिंह मुंडे, नरेंद्र, विनेश कुमार मोघा, अमित कुमार बागड़ी, प्रवेश बागड़ी, सचिन बागड़ी, गौरव बागड़ी आदि की उपस्थित रहे।