फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने ईंट भट्ठे पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। शनिवार को एसडीएम विजय कुमार ने गांव गढ़ी के वासु ब्रिक फील्ड भट्ठे पर छापा मारा। भट्ठे पर पर्यावरण व अन्य मानक पूरे नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि भट्ठा मालिक ने एनजीटी के अनुरूप दीवार नहीं बनाई थी। खनन की रायल्टी जमा नहीं की गई। भट्ठे पर कोयले की जगह भूसा, पुरानी चपले व पन्नी का इस्तेमाल होता हुआ पाया गया। एसडीएम ने भट्ठे की आग पर पानी डाल कर उसे बुझवा दिया। इसके बाद भट्ठे को बंद कराया दिया। उन्होंने भट्ठा संचालक को चेतावनी दी कि बिना मानक पूरा किए भट्ठा चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर क्षेत्र के सभी भट्ठों पर छापेमारी की जाएगी। मानक पूरा नहीं होने पर उन्हें बंद करा दिया जाएगा। भट्ठों पर छापामारी को लेकर संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें