जानसठ। जिला गाजियाबाद में हुई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में गांव तालड़ा निवासी निखिल ने दो गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गाजियाबाद के मोहन नगर आईटीआई कालेज में दो दिवसीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उड़ीसा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार समेत 15 राज्यों के लगभग 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में क्षेत्र के गांव तालड़ा निवासी निखिल कुमार ने दो गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कराटे वेलफेयर सोसायटी गाजियाबाद के राजीव मुंडेलवाल ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। निखिल के गांव में पहुंचने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मौके पर हर्ष खटीक, मुकुल पंवार, नावेद अंसारी, विनय चौधरी, आकिब रंगरेज आदि मौजूद रहे।