पुरकाजी। गांव लखनोती में शुक्रवार की दोपहर हाईवोल्टेज लाइन की तार से निकली चिंगारियों से किसान के खेत में खड़ी करीब छह बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान बालिंदर राठी का कहना है कि खेत में आग लगने से उसे हजारों की फसल का नुकसान हुआ है। सूचना पर बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
कार पलटी, दो घायल
पुरकाजी। हरियाणा के जनपद पलवल निवासी कुछ लोग पारिवारिक सदस्य की मौत के बाद उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए कार से हरिद्वार जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पुरकाजी बाईपास पर बने गड्ढे को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इससे तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजकर उपचार दिलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
भारतेंद्र को टिकट मिलने पर जताई खुशी
पुरकाजी। बिजनौर लोकसभा से सांसद भारतेंद्र को ही फिर से टिकट दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। भारत भूषण खुल्लर, अनिल गर्ग, हरिराम सक्सेना, डॉ ओपी गौतम और ललित गुप्ता आदि मौजूद रहे।