फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली-जानसठ रोड पर बाइक के फिसल कर गिरने से एक युवती मौत हो गई, जबकि एक उसका पति घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जिला बिजनौर के गांव बुखारा निवासी शादाब ने तीन माह पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते बिजनौर की रहने वाली दीपा से निकाह किया था। बुधवार रात करीब 9 बजे दंपती बाइक पर मेरठ से वापस बिजनौर जा रहे थे। खतौली और जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर के पास बाइक सड़क पर पड़ी ईंट पर चढ़ने से अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक के गिरने से दीपा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति शादाब को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव और घायल को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सक घायल शादाब का उपचार करने में लगे हैं। उधर, इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा का कहना है कि दीपा की हादसे में मौत हुई है। इसके बावजूद भी जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें