मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि चंद्रशेखर का अच्छी प्रकार से उपचार कराया जाए। 15 मार्च को कांशीराम के जन्म दिवस पर जंतर-मंतर पर कार्यक्रम की अनुमति दी जाए। जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए वे वापस लिए जाए। मौके पर रजत मिठारिया, टिकम बौद्ध, पूरण बौद्ध, अजय गौतम, अजय पालीवाल, अनिल, रोहित आदि मौजूद रहे।