बुढ़ाना। कस्बे के बीआरसी कार्यालय पर तीन दिवसीय लर्निंग आउटकम प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी विकास पंवार ने कहा कि अध्यापक को कक्षा के स्तर के अनुुसार मानक के अनुरूप गुणवत्ता पूर्वक पढ़ाना चाहिए।
खंड शिक्षाधिकारी विकास पंवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि राइट टू एजूकेशन में प्रत्येक अध्यापक को कक्षा के स्तर के अनुसार मानक के अनुरूप गुणवत्ता पूर्वक पढ़ाना चाहिए। बच्चों को कविताओं, कहानियों, गतिविधियों आदि के माध्यम से शिक्षा को रुचिकर बनाकर पढ़ाना चाहिए। प्रशिक्षक उम्मेद अली, देवेंद्र कुमार, सोनिया गुप्ता, व जावेद द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। अध्यापक व अध्यापिकाओं को रोचक सामग्री, बाल साहित्य, बाल पत्रिकाऐं व चार्ट आदि के द्वारा पढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर एबीआरसी आनंद मलिक, सोमदत्त शर्मा, हरेंद्र मलिक, देवेंद्र शर्मा, संजीव, अनूप आदि मौजूद रहे।