फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों का कराएं पंजीकरण : त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों का कराएं पंजीकरण : त्रिपाठी
विज्ञापन

पुरकाजी। मंडलायुक्त सहारनपुर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने पुरकाजी ब्लॉक का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण कार्य का निरीक्षण किया। ऑनलाइन डाटा फीडिंग में आ रही परेशानी को लेकर शासन स्तर पर वार्ता की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक दशा में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है तथा मासिक आय 15 हजार रुपये या उससे कम है, उनको इस योजना में विभागों द्वारा पंजीकरण की कार्रवाई कराई जाए। उन्होंने बताया कि वांछित अभिलेख में आधार कार्ड तथा बचत बैंक खाता/जनधन खाता का साथ होना अनिवार्य है। कहा कि ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत मानदेय पर कार्य करने वाले कार्मिक जैसे रोजगार सेवक तथा मनरेगा श्रमिकों का पंजीयन कराएं। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आशा वर्कर मानदेय पर कार्यरत हैं। इनके पंजीयन के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कैंप लगाकर दो दिन में पंजीकरण कराएं। आंगनबाड़ी, भोजन माताओं, होमगार्ड, पीआरडी जवानों का भी पंजीकरण कराएं। डाटा फीडिंग में बाधा होने से काम प्रभावित होना पाया गया। मंडलायुक्त ने प्रमुख सचिव से वार्ता कर समस्या के निराकरण की मांग की। इस मौके पर डीएम अजय शंकर पांडेय, सीडीओ अर्चना वर्मा, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, तहसीलदार सदर अमित कुमार, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, प्रभारी चिकित्साधिकारी अभ्युदय सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें