फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबियंस एकेडमी में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटिंग के माध्यम से दिया बेटी बचाओ का संदेश
विज्ञापन

जानसठ। एंबियंस एकेडमी में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रविवार को एंबियंस एकेडमी में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों के साथ एक दर्जन से अधिक स्कूलों के 350 बच्चों ने भाग लिया। कक्षा 4 से 6 तक तथा कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने पृथ्वी बचाने की थीम, पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने, सेव गर्ल व स्टार्ट अप इंडिया की थीम पर पेंटिंग बनाई। प्रतियोगिता के ग्रुप-ए के कक्षा 6 की प्रगति सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 की अमृता ने द्वितीय व मनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप-बी में कक्षा 7 के आयुष ने प्रथम स्थान, कक्षा 8 के वंश देशवाल ने द्वितीय व मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरी ओर पृथ्वी व पर्यावरण बचाने को लेकर हुई प्रतियोगिता में कक्षा 6 के चिराग ने प्रथम स्थान, कक्षा 5 के छवि ने द्वितीय तथा हीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेटी बचाओ पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 8 की राशि कश्यप ने प्रथम, सनी ने द्वितीय तथा प्रियंसली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता ने कहा कि इस बार प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों के साथ दूसरे स्कूल से भी 350 बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया है। बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से पृथ्वी व पर्यावरण तथा बेटी को बचाने के लिए पेंटिंग के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति देने का काम किया है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में प्रतिभा को निखारने का काम किया गया है। प्रतिभागी बच्चों को प्रबंधक भावेश गुप्ता, रविंद्र राजवंश, हितेश गुप्ता, प्रधानाचार्या रितिका महाजन, ज्ञानेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष निशांत कांबोज, दीपेश गुप्ता द्वारा शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें