फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुड्डा बिजलीघर पर ग्रामीणों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खुड्डा बिजलीघर पर ग्रामीणों का धरना
विज्ञापन

छपार। गांव खुड्डा बिजलीघर पर भाकियू (तोमर गुट) ने धरना देकर जेई व अन्य कर्मचारियों को घंटों तक अपने बीच में बैठाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा अगर समस्याओं का जल्द ही निराकरण नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तोमर ने कहा कि विद्युत बिलों को लेकर कर्मचारी किसान मजदूरों को परेशान कर रहे हैं। मीटर खराबी के कारण एक हजार से तीन हजार रुपये महीना बिल आ रहे हैं। उन्हें कम करने के लिए कर्मचारी रिश्वत ले रहे हैं। यही नहीं खुड्डा के छह लोगों के लाखों रुपये बकाया बिल दिखाकर थाने में मुकदमे दर्ज करा दिए हैं। इस्राइल पर एक लाख सत्तर हजार रुपये बकाया दिखा रखे हैं और जबरन कनेक्शन काट दिए हैं। जेई आलोक व कर्मचारी शहजाद, रमेश को बंधक बनाकर धरने पर बैठाए रखा। जेई ने बताया कि उसे आए हुए छह दिन हुए है अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी गड़बड़ हुई है उसको ठीक करा दिया जाएगा। किसी का उत्पीड़न नहीं होगा। उनके आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखलेश चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, तहसील अध्यक्ष दिलशाद, युवा ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा, अफसर अली, साजिद, अमन कुमार, श्रवण, पप्पू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें