फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड व जानसठ रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जानसठ रोड पर शुक्रवार की सुबह गन्नों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों और भैंसा बुग्गियों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। जाम में स्कूटर व बाइक सवार भी फंस गए। बुढ़ाना रोड पर भी जाम लग गया। इसके अलावा जीटी रोड पर भी दिन में कई बार जाम लगा। इससे राहगीरों का निकला भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल जाम को खुलवाया। इसके बावजूद सड़क वाहन रेंगते रहे। बता दें कि गन्ना चीनी मिल में पेराई शुरू होते ही जाम लगना आम बात है। सड़कों पर जाम लगने का मुख्य कारण अतिक्रमण भी है। नगर पालिका प्रशासन कई बार सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटवा चुका है। इसके बावजूद फिर से अतिक्रमण कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें