फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

सरधना। सहारनपुर के तलवल नवादा निवासी युवक अपने साथी के साथ गाजियाबाद स्थित दूध प्लांट में कार्य करता था। वे दोनों बाइक पर सवार होकर गंगनहर पटरी से होते हुए गाजियाबाद जा रहे थे। वे ग्राम कपसाड़ के समीप पहुंचे तो बाइक बेकाबू होकर बुग्गी से टकरा गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सहारनपुर के तलवल निवासी शौकीन (27) पुत्र खुर्शीद एवं अल्ताफ पुत्र वसीम निवासी गागलहेड़ी गाजियाबाद दूध प्लांट में काम करते थे। वे शाम के समय बाइक पर सवार होकर गंगनहर पटरी से गाजियाबाद जा रहे थे। वे ग्राम कपसाड़ के समीप पहुंचे इसी दौरान बाइक तेज गति से होने के कारण बेकाबू हो गई। जिसके चलते सामने जा रही भैंसा-बुग्गी से टकरा गई। जिस कारण दोनों सड़क पर जा गिरे। जिसमें शौकीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अल्ताफ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा जबकि शौकीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें