उपाध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल
मंसूरपुर। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित तथा गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह सेे मिला। उन्होंने शुगर मिल को शीघ्र चलाने तथा बकाया गन्ना भुगतान की मांग की। किसानों ने कहा कि मिल को शीघ्र चलाया जाए, जिससे किसान खेत खाली करके समय पर गेहूं की अगली फसल की बुवाई कर सके। किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने किसानों को आश्वासन दिया कि दीपावली से पहले चार नवंबर तक किसानों का 12 करोड़ रुपये का बकाया गन्ने का भुगतान कर दिया जाएगा। जिससे किसान अपनी दीपावली मना सके। मिल उपाध्यक्ष ने चार नवंबर तक शुगर मिल की पेराई सत्र शुरू करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सुधीर त्यागी, सत्यवीर त्यागी, नेपाल सिंह, अजय कुमार, नरेश कुमार आदि रहे।